गौमाता की जानकरी

कामधेनु हिन्दू धर्म में एक देवी है जिनका स्वरूप गाय का है। इन्हें ‘सुरभि’ भी कहते हैं। कामधेनु जिसके पास होती हैं वह जो कुछ कामना करता है उसे वह मिल जाता है। (काम = इच्छा , धेनु=गाय)। इनके जन्म के बारे में विभिन्न कथाएँ हैं। एक कथानुसार ये समुद्र मन्थन में निकलीं थीं। इनकी बेटी का नाम नन्दिनी है। कामधेनु दक्ष प्रजापति की कन्या और महर्षि कश्यप की पत्नी तथा गौ और महिष तथा भगवान शिव के ग्यारह रुद्रावतारों की माता हैं। जो ग्यारह रुद्र कामधेनु से उत्पन्न हुए थे उनके नाम हैं -:

  • कपाली
  • पिंगल
  • भीम
  • विरूपाक्ष
  • अजपाद
  • अहिर्बंधुन्य
  • शम्भू
  • चण्ड
  • भव
  • शास्ता
  • विलोहित
GOUMATA

Gou Mata Image

हिंदू धर्म में गाय को माता क्यों कहा जाता है? 

उत्तर- जानवरों में मात्र गाय ही ऐसा जानवर है जो मां शब्द का उच्चारण करता है, इसलिए माना जाता है कि मां शब्द की उत्पत्ति भी गौवंश से हुई है। गाय हम सब को मां की तरह अपने दूध से पालती-पोषती है। आयुर्वेद के अनुसार भी मां के दूध के बाद बच्चे के लिए सबसे फायदेमंद गाय का ही दूध होता है।

GOU MATA